फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों का कल्याण करती हैं मां बगलामुखी: रोहित

विज्ञापन
मां श्री बगलामुखी की जंयती पर ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री सिद्घपीठ बगलामुखी मंदिर में प्रवचन क - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री बगलामुखी मंदिर में मां बगलामुखी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अधिष्ठाता आचार्य रोहित वशिष्ठ ने कहा कि मां बगलामुुुुखी भक्तों के कष्ट हर कर उनका कल्याण करती हैं।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर शामिल हुए। विधायक ने सभी को मां बगुलामुखी जयंती की बधाई दी। इसके साथ ही आचार्य रोहित वशिष्ठ ने विधि-विधान के साथ सभी यजमानों की पूजा अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद मां बगलामुखी की आरती उतारकर भंडारे का आयोजन किया गया। मां बगलामुुखी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आचार्य ने कहा कि मां बगलामुखी अपने भक्त का उद्धार करती हैं। मां की शरण में आने वाले व्यक्ति के सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं। मां बगलामुखी की पूजा मन वांछित फल मिलता है। इस दौरान चिराग शर्मा, शिवमणि त्यागी, विशाल शर्मा, नंदनी, कमला, रजनी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मां बगलामुखी धाम में संत सम्मेलन
सहारनपुर। शकलापुरी रोड स्थित मां बगलामुखी धाम कबीर आश्रम में दो दिवसीय संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंगलवार की सुबह पाठ और गुरु वंदना की गई। महंत मनोहर महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमार्थ की सेवा करना है। सत्संग के माध्यम से ही समाज का कल्याण होता है। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें