फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। कस्बा निवासी एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। युवक की शादी तय हो चुकी थी और पांच दिन बाद उसकी बरात जानी थी। इससे आहत युवती ने रविवार सुबह जहर खा लिया। इसकी जानकारी होने पर युवक ने भी जहर खा लिया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी यह युगल एक ही मोहल्ले का रहने वाला था। रविवार सुबह करीब सात बजे युवती ने जहर खाया और उसे गंभीर हालत में सहारनपुर के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। इसके दो घंटे बाद युवक ने भी जहर खा लिया। परिजन उसे एक चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। रविवार शाम युवती ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। युवक के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी और 12 जुलाई को बरात जानी थी। बताया जा रहा है कि युवक भी अपनी शादी से खुश नहीं था। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के जहर खाकर आत्महत्या की जानकारी मिली है। युवती के जहर खाने की उन्हें जानकारी नहीं है। अभी कोई तहरीर भी नहीं आई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें