फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल सुसाइड: गोत्र एक होने के कारण शादी को राजी नहीं थे परिजन, पांच साल तक मनाया, तब मौत को गले लगाया

Fri, 17 Oct 2025 09:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: गौरव और काजल के प्रेम प्रसंग के चर्चे पूरे सुआखेड़ी गांव में थे। दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे। चार साल पहले भी दोनों घर से चले गए थे, तब परिजन मनाकर ले आए थे। मगर उन्हें नहीं पता था कि दोनों जान दे देंगे। 
विज्ञापन
गौरव और काजल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव सुआखेड़ी में गौरव और काजल के प्रेम संबंधों का परिजन विरोध कर रहे थे। दोनों एक ही गोत्र के थे, इसलिए परिजन शादी कराने को राजी नहीं थे। करीब पांच साल के इंतजार के बाद दोनों ने मौत को गले लगा लिया। 
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने बताया कि गौरव और काजल के बीच पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार साल पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे, जिन्हें परिजन मनाकर ले आए थे। परिजन शुरू से ही विरोध में थे। दोनों के घर नजदीक होने के चलते अकसर मिला करते थे। परिजन इसका विरोध कर रहे थे, जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली। 
 

बताया जा रहा है कि पहले गौरव ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिसके बाद काजल ने भी जहर खा लिया। गौरव फाइनेंस कंपनी में काम करता था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। काजल ने स्नातक किया हुआ था और पढ़ाई के बाद घर पर ही रहती थी। काजल के दो छोटे बहन और भाई हैं। दोनों के परिजन मजदूर हैं। गांव में दोनों के घर अलग-अलग छोर पर हैं।
 
विज्ञापन

त्योहारों की खुशियां पर लगा ग्रहण
सुआखेड़ी गांव के गौरव और काजल की मौत से परिवार में मातम छा गया है। दोनों के घरों में दीपावली की तैयारी की जा रही थी। परिवारों में खुशी का माहौल था। परिवार के लोगों को उम्मीद नहीं थी कि युवक-युवती आत्महत्या कर लेंगे। त्योहारों की खुशियों में ग्रहण सा लग गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें