फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार को महिला थाने में मिली मंजिल

Sun, 10 Apr 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल से भी ज्यादा चल रहे प्रेम प्रसंग में महिला थाना प्रभारी के काफी प्रयासों से युवक और युवती के प्यार को आखिर मंजिल मिल ही गई। दोनों पक्ष के लोग अब निकाह को राजी हो गए। दोनों ओर से हलफनामा भी लिया गया।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी सरिता त्यागी ने बताया कि थाना कुतुबशेर की हुंगर कालोनी निवासी गुलफशा ने थाने में तहरीर दी थी कि खैर नगर निवासी अफसान पुत्र मोहम्मद अफसर ने प्रेम जाल में फंसाकर उसकी बेटी के साथ प्रेम संबंध बनाएं।

उससे शादी का वायदा किया गया, लेकिन युवक अब सऊदी अरब जाने की तैयारी कर चुका है। चार साल से अधिक समय तक दोनों में संबंध होने के बावजूद अफसान अपने परिजनों के दबाव में शादी से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन


इससे बेटी का भविष्य मुश्किल में पड़ गया है। महिला थाने को यह भी पता चला कि युवक से शादी न होने की सूरत में युवती की ओर से जान देने की चेतावनी भी दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया और कुछ जिम्मेदार लोगों के बीच प्रयासों से दोनों परिवारों को युवक युवती के निकाह के लिए राजी कर लिया गया।

इस संबंध में थाने पर लिखित में भी हलफनामा लिया गया। थाना प्रभारी सरिता त्यागी ने बताया कि दोनांे पक्षों की रजामंदी के बाद निकाह पर सहमति बनी है। यहां से जाने के बाद क्षेत्रवासियों से युवक और युवती के निकाह करने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें