फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा सर्व समाज के आदर्श

Sun, 18 Sep 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रैली निकालते विश्वकर्मा समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा एक जाति के नहीं वरन सर्व समाज के आदर्श हैं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को तकनीकी शिक्षा  का जन्मदाता बताया।
विज्ञापन


शनिवार को पेपर मिल तिराहा पर विश्वकर्मा महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी,  तेजेंद्र निर्वाल, मानवीर पुंडीर, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, ओमपाल पांचाल, अमित गगनेजा आदि ने भगवान विश्वकर्मा के बारे में विचार रखे।

नकलीराम धीमान, मदनपाल धीमान, मोहनलाल विश्वकर्मा, सुशील धीमान, कृष्ण कुमार जांगिड, तेजपाल पांचाल, जनेश्वर आर्य, नरेश पांचाल, अनिल धीमान आदि रहे। अध्यक्षता जयपाल सिंह धीमान और संचालन गौरव धीमान ने किया।
विज्ञापन


उधर, खलासी लाईन स्थित रामपुरी कालोनी में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विश्वकर्मा वाणी पत्रिका का विमोचन भी किया गया। पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, सरफराज खान, रतन यादव, गंगेश्वर प्रसाद आदि रहे।

सर्किट हाउस रोड स्थित श्री विश्वकर्मा चौक पर धूमधाम से जयंती मनाई गई।   श्री रामेश्वरम सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मुकेश कपिल, रामकुमार, भोपाल सिंह, नीरज तिवारी, राजेंद्र धीमान आदि ने विचार रखे।

कार्यक्रम में हवन, कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया गया।  राजगोपाल विश्वकर्मा, नरेश जांगिड, संजय शर्मा, प्रदीप धीमान, अरविंद पांचाल, राकेश कल्याण, प्रदीप धीमान, राजेंद्र धीमान आदि रहे।

 ग्राम सढ़ौली हरिया स्थित शिवालिक इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में भी विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन किया गया। जगदीश प्रसाद वर्मा, प्रशांत वर्मा, विक्रांत वर्मा, रमेश वर्मा, शक्ति सिंह, परमेश पंवार, सुशांत वर्मा, नागपाल सिंह, मनीष पंवार, देवेंद्र सिंह आदि रहे।

वहीं, देहात में भी जैन समाज के लोगों ने दसलक्षण पर्व की समाप्ति पर क्षमावाणी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम दौरान  समाज के लोगों ने वर्ष भर की  गई गलतियों के लिए एक दूसरे से क्षमा प्रार्थना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें