फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान नरसिंह शक्ति और पराक्रम के देवता: अतुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में भगवान विष्णु के चौथे अवतार प्रभु नरसिंह देव का प्रकट उत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि भगवान नरसिंह शक्ति और पराक्रम के देवता हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कोरोना को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने भगवान नरसिंह की पूजा अर्चना की और भोग अर्पित किया। उन्होंने कहा कि पुराणों के अनुसार वैशाख मास के चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु ने नरसिंह रूप में अवतार लेकर अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि भगवान नरसिंह का यह रूप दुष्टों के लिए भयानक और भक्तों के लिए मनमोहक है। भगवान नरसिंह शक्ति और पराक्रम के देवता हैं। भगवान नरसिंह श्रीहरि विष्णु के उग्र और शक्तिशाली अवतार कहे जाते हैं। मान्यता है कि इनकी पूजा-अर्चना करने से हर तरह के संकट से रक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें