सहारनपुर के देवबंद में आयोजित मेला पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम श्रृंखला में रविवार की रात्रि भव्य धार्मिक कार्यक्रम श्री कृष्णलीला भक्ति संगम आयोजित किया गया।
शामली और बरसाना म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक भजनों का गुणगान करते हुए आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लड्डू गोपाल एवं बाल कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता रही।
इसमें बाल कृष्ण की वेशभूषा में सजे-धजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सबकों मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पं. देवीशरण शर्मा, मंच उद्घाटन वत्सराज स्वाधीन और दीप प्रज्ज्वलित अरविंद सिंघल ने किया।
पूजन यजमान आरती चौधरी व धीरज चौधरी रहे। कलश स्थापना जसबीर कौर और जगदीप सिंह ने किया। ठाकुर जी की माल्यार्पण भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा और तिलक विजय गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि एमएलसी हेम सिंह पुंडीर रहे। शामली के मोहित म्यूजिकल ग्रुप एवं बरसाना के कलाकार प्रिया श्रीवास्तव, पुष्पांजलि पांचाल, गुलशन राय गाबा और पं. श्रीकांत दीक्षित ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों का गुणगान करते हुए मनमोहक झांकी प्रस्तुत की।
लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागेदारी की। बाल कृष्ण स्वरूप सज्जा में नन्हे-मुन्नों बच्चों की प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस मौके पर रविंद्र कश्यप, ईशान गौड़, इमरतलाल सैनी, कन्हैया श्रीवास्तव, अनिल सैनी, बलवीर सैनी, आकाश शर्मा, शशिकांत भारद्वाज, संजय सैनी रहे।