फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देरी से पहुंचीं लंबी दूरी की ट्रेनें, दो से आठ घंटे तक लेट

Wed, 28 Oct 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अभी ठीक से सर्दी नहीं हुई है, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है। खासकर रेलवे ने यात्रियों की राहत के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें आठ घंटे तक लेट चल रही है। मंगलवार को छह से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे ने त्योहारों के चलते 19 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनका संचालन शुरू हो गया है। सबसे खराब हालत स्पेशल ट्रेनों की ही हैं। मंगलवार को बठिंडा से वाराणसी के बीच दौड़ने वाली स्पेशल ट्रेन करीब आठ घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा प्रयागराज से चलकर सहारनपुर आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे लेट आई। वाराणसी-छेरहटा, छपरा-पठानकोट ने भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार कराया।
दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी तीन घंटे, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस ढाई घंटे और वाराणसी-मां वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ढाई घंटे की देरी से आई है। सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटे लेट पहुंची। लेट ट्रेनें होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि नियमित ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें