फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लंदनवासी चखेंगे सहारनपुर के रामकेला का स्वाद, पहली खेप रवाना

Thu, 26 Jun 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मैंगो पैक हाउस में निर्यात के लिए आम को पैक करता कर्मचारी
विज्ञापन
सहारनपुर। लंदनवासियों के लिए सहारनपुर से रामकेला आम का निर्यात किया जा चुका है। मंगलवार को मैंगो पेक हाउस से प्रोसेस होने के बाद आम हवाई मार्ग के जरिए लंदन पहुंचेगा। जिले की दशहरी के साथ-साथ आम की अन्य प्रजातियां भी विदेशों में खूब धूम मचा रही है। विदेशी बाजार में जिले की आम की अच्छी कीमत मिलती है।
विज्ञापन


अपने स्वाद के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध सहारनपुर के आम का निर्यात शुरू हो चुका है। जिले से रामकेला की 1200 किलों की पहले खेप लंदन के लिए भेजी गई है। रामकेला अपने अचार के खास स्वाद के लिए जाना जाता है। स्थानीय बाजार में आम की कीमत सामान्य रहती है, लेकिन निर्यात होने वाला आम अच्छी खासी कीमत पर बाहर भेजा जाता है। ऐसे में आम के उत्पादक बागवानों और किसानों को काफी फायदा होता है।
मैंगो पेक हाउस में आम के निर्यात होने से पहले उसकी धुलाई होती है। इसके बाद इसे ठंडे पानी और फिर वीएचटी (वेपर हीट ट्रीटमेंट दिया जाता है। वीएचटी में आम को भाप से गुजारा जाता है। ठंडा होने पर इसे चार-चार किलों के पैकेट में पैक कर निर्यात के लिए रवाना किया जाता है। जिले से लंदन के अलावा अमेरिका, फ्रांस, जापान, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, स्वीडन, यूएई आदि देशों में आम का निर्यात होता है। जिले से आम के निर्यात की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही अन्य देशों में भी आम का निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें