फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2024 : अखिलेश ने दिया बड़ा तोहफा, सपा के राष्ट्रीय महासचिव बने चौधरी रुद्रसेन, इस समाज को साधने की कोशिश

Sat, 23 Dec 2023 11:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Lok Sabha Election 2024 : अखिलेश यादव ने दिग्गज नेता रुद्रसेन को बड़ा तोहफा दिया है। अखिलेश ने उन्हें पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन
सपा नेता चौधरी रुद्रसेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद के कद्दावर नेता चौधरी रुद्रसेन को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के माध्यम से सपा मुखिया ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज को साधने का प्रयास किया है। चौधरी रुद्रसेन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े नेता रहे स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह के पुत्र हैं। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की आहट के बीच समाजवादी पार्टी ने सामाजिक समीकरण बनाने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। सपा सुप्रीमो पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) को साधने में जुटे हैं। सामाजिक समीकरण को साधने की रणनीति के तहत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौधरी रुद्रसेन को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जनपद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज की बड़ी संख्या और उनकी समाज में अच्छी पकड़ को देखते हुए यह तोहफा दिया है। उनके पिता प्रदेश में लोकनिर्माण, कृषि, राजस्व और आबकारी विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे। जिनका पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा जनाधार रहा था। 

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें