सहारनपुर। शंभू बॉर्डर रेलवे ट्रैक पर किसान आंदोलन से ट्रेनों का संचालन प्रभावित चल रहा है। अब मुरादाबाद मंडल के रामपुर यार्ड में फुट ओवरब्रिज के काम के लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है। जिसकी वजह से सहारनपुर होकर गुजरने वाली लोहित और कोलकाता एक्सप्रेस लेट आएगी।
किसान आंदोलन के कारण मंगलवार को हरिद्वार-अमृतसर जनतशताब्दी एक्सप्रेस, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, सहारनपुर-नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस, अमृतसर-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर-सूबेदारगंज समर स्पेशल ट्रेनें चार से छह घंटे लेट पहुंची।
वहीं, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के रामपुर यार्ड में पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ने के लिए ब्लॉक लिया है। इस वजह से ट्रेनों को निरस्त, रूट डायवर्ट और लेट चलाया जाएगा। सहारनपुर से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 15 मई को जम्मूतवी से चार घंटे लेट चलेगी। 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस भी 15 मई को जम्मूतवी से चार घंटे लेट चलाया जाएगा।