फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: कर्फ्यू के हो रहे हालात पैदा, पुलिस हुई सख्त

विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर में लॉक डाउन हो चुका है। इस दौरान समय मिला तो लोग फल मंडी की ओर दौड़ पड़े। बुधव? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
लॉकडाउन : जिले में बने कर्फ्यू के हालात
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में कर्फ्यू के हालात बन गए हैं। लॉक डाउन होने के बावजूद लोगों ने मंगलवार को बहुत लापरवाही की। फल और सब्जी मंडियों में इस कदर भीड़ उमड़ पड़ी कि संभालना मुश्किल हो गया। अधिकांश के चेहरों पर तो मास्क भी नहीं लगे थे। वहीं सड़कों पर वाहन भी घूमते दिखे। बेवजह घूमते वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई की। कमिश्नर संजय कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए जिले में कर्फ्यू लगाने का निर्णय डीएम अखिलेश सिंह पर छोड़ दिया है।
लॉकडाउन के दूसरे दिन निर्धारित राहत अवधि में जरूरी समान की दुकानें खुलीं, तो मंडियों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। अवधि समाप्त होते ही पुलिस ने सख्ती करते हुए सभी मंडियों को बंद करा दिया। कालोनी और मोहल्लों में रस्सी, नाका और बैरियर लगाकर पुलिस ने आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी। एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी विनीत जायसवाल, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एडीएम ई आदि जनपद का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। सरसावा स्थित हरियाणा बार्डर, छुटमलपुर स्थित उत्तराखंड बार्डर, गागलहेड़ी स्थित उत्तराखंड बार्डर को पूरी तरह सील करने के साथ ही कई वाहनों को लौटा दिया गया। इसी बीच लॉकडाउन की वजह से अचानक फंसे पश्चिम बंगाल के परिवार को गुरुद्वारे में आश्रय दिया गया।
विज्ञापन

हम नहीं सुधरेंगे...
नानौता। नानौता के जंधेड़ी पुलिस चेकपोस्ट पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर स्कूटी सवार महिला चालक और एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने पम्फलेट दिया जिस पर लिखा था ‘मैं समाज का दुश्मन हूं। मेरे मुंह पर मास्क नहीं है।’
विज्ञापन

पुलिस ने फटकारा डंडा
रामपुर मनिहारान। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रामपुर मनिहारान पुलिस ने सख्ती दिखाई। थाने के बार्डर गांव सढौली ढुलीचंदपुर के पास देहली रोड पर हाईवे को सील कर दिया गया। घर वापस जाने के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को कहा तो वे उलझ गए। पुलिस ऐसे दो युवकों को थाने ले गई। जबकि रामपुर मनिहारान हाईवे पर आवाजाही अचानक बढ़ने पर पुलिस ने डंडा फटकारा।

सहारनपुर में लॉकडाउन में मिले समय में राशन खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर। सहारनपुर में लॉक डाउन हो चुका है। इस दौरान समय मिला तो लोग सब्जी मंडी की ओर दौड़ पड़े। स?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें