फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्ट्री में नोटिस चस्पा कर लगाया ताला

विज्ञापन
सतपुरा की बालाजी पटाखा फैक्ट्री पर नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या द्वारा बालाजी पटाखा फैक्टरी के दो लाइसेंस निलंबित किए जाने के बाद पुलिस ने फैक्टरी पर नोटिस चस्पा कर ताला लगा दिया। नोटिस में फैक्टरी में किसी भी प्रकार का पटाखा निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बिहारीगढ़ थाने के गांव सतपुरा के पास बालाजी पटाखा फैक्टरी है। बीते डेढ़ वर्ष में यहां दो बार आग लगी तथा एक बार विस्फोट हुआ। इन हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। बीते सप्ताह विस्फोट के बाद सोमवार की शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या ने पटाखा फैक्टरी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं मिली थी। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पटाखा फैक्टरी के लाइसेंस संख्या 59 / 21 तथा 60 / 21 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि लाइसेंस निलंबन किए जाने के उपरांत पटाखा फैक्टरी पर किसी भी तरह का कार्य नहीं करने के संबंध में नोटिस चस्पा करते हुए ताला लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के सभी मजदूरों को चेताया गया है कि फैक्टरी में कार्य करने की दशा में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें