फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह में से चार विद्यालयों पर लटका मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला समन्वयक (मिड-डे मील) ने सोमवार को सरसावा क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। देखे गए छह में से चार विद्यालयों पर ताले लटके नजर आए। जिला समन्वयक की रिपोर्ट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों और शिक्षा मित्रों का वेतन/मानदेय रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अतुल कुमार सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पंचकुआं पहुंचे। यहां प्रेरणा कायाकल्प के माध्यम से कार्य शुरू नहीं कराया गया है। विद्यालय की रंगाई पुताई का कार्य नहीं हुआ। रसोई की दीवारें काली, फर्श पर टाइल नहीं लगाया जाना पाया गया। प्रधान अध्यापक को एक माह के भीतर कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही स्पष्टीकरण भी देने को कहा गया है। प्राथमिक विद्यालय दंभेड़ा कलां में सहायक अध्यापक निशात, शिक्षा मित्र कविता गैरहाजिर मिलीं। प्रधान अध्यापक ने बताया कि बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। दोनों का वेतन/मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय दंभेड़ा कलां में दोपहर 1:23 बजे ताले लटके मिले। प्राथमिक विद्यालय कांसेपुर साढ़ौली कदीम में दोपहर 2:16 मिनट पर ताले लटके मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर साढ़ौली कदीम में दोपहर 2:22 बजे ताले लटके मिले तथा प्राथमिक विद्यालय टोडरपुर में दोपहर 2:34 बजे ताले लटके पाए गए। जिन विद्यालयों पर ताले जड़े मिले हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों और शिक्षा मित्रों से स्पष्टीकरण देने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें