फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दस करोड़ से होगा लिंक रोड का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के लिंक रोड का चौड़ीकरण और सुदृढीकरण होगा। इस पर 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होने के बाद 12 महीने में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

अलंक रोड चकराता रोड को बेरीबाग क्षेत्र से जोड़ता है। इस मार्ग पर कई निजी अस्पताल और स्कूल, अन्य प्रतिष्ठान और कॉलोनियों के रास्ते निकलते हैं। सड़क संकरी होने की वजह से अक्सर जाम रहता है। सड़क पर कई जगह अतिक्रमण भी है। कई साल से सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढीकरण की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी, जिसे विभाग के माध्यम से शासन द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के टेंडर की प्रकिया शुरू कर दी है, जिसका विज्ञापन भी जारी हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही मार्ग पर काम शुरू होगा। वर्ष 2025 में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें