फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शराब नहीं मिलने पर लाइनमैन ने दिखाई पावर, काटी ठेके की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली रोड स्थित आईटीआई के सामने एक शराब ठेके का मामला
विज्ञापन


- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, मामले की जांच शुरू
सहारनपुर। शराब नहीं मिलने पर विद्युत निगम के चार लाइनमैन इतना नाराज हुए कि उन्होंने शराब के ठेके की बिजली ही काट दी। घटना दिल्ली रोड पर राजकीय आईटीआई के सामने स्थित ठेके की है। आरोप है कि ठेका संचालक ने तय समय के बाद शराब देने से इन्कार कर दिया था, जिसके बाद बिजली काट दी गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मामला दो जुलाई का है। ठेका बंद होने के निर्धारित समय के बाद कुछ लाइनमैन शराब लेने के लिए ठेके पर पहुंचे थे। ऐसे में सेल्समैन ने नियमों का हवाला देते हुए शराब देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद लाइनमैन तीन बाइकों पर सीढ़ी लेकर लौटे और ठेके का बिजली कनेक्शन काट दिया। ठेका संचालक भोपाल सिंह का कहना है कि ठेके का नियमित रूप से बिजली बिल जमा किया जाता है। कोई बकाया भी नहीं है। इसके बावजूद निजी रंजिश और दबाव बनाने की नीयत से बिजली आपूर्ति बाधित की गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह का कहना है कि यदि आरोप ठीक पाए जाते हैं तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि इस मामले से संबंधित कोई शिकायत थाने में प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें