फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली चोरों पर शिकंजा, आज से चलेगा चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
-देवबंद टाउन में 70 प्रतिशत बिजली चोरी मिलने के बाद हरकत में आया विभाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। देवबंद टाउन में बिजली चोरी करने वालों पर विद्युत विभाग ने शिकंजा कस दिया है, क्योंकि स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन उत्तर प्रदेश लखनऊ की रिपोर्ट में देवबंद टाउन में 70 प्रतिशत बिजली चोरी करने के मामला उजागर हुआ है। इसके बाद सोमवार से विशेष सघन चेकिंग अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


रविवार को मुख्य अभियंता राजेश कुमार सिंह ने बैठक में स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए। स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन उत्तर प्रदेश लखनऊ की रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि मात्र 30 प्रतिशत बिजली ही मीटर में बुक हो रही है, जबकि 70 प्रतिशत चोरी हो रही है। अधिशासी अभियंता मृत्युंजय शाही ने बताया है कि छह जुलाई से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पुलिस एवं पीएससी की मौजूदगी में टीम घर-घर जाकर डाटा तैयार करेगी और बिजली मीटर की गहनता से जांच करेगी। टीम में एक एसडीओ रैंक का अधिकारी मौजूद रहेगा। अभियान दौरान बकायेदार उपभोक्ता एवं कम रीडिंग वाले घरों की स्पेशल टीम से चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें