कोर्ट रोड दीवानी कचहरी पर बिना सोशल डिस्टेंश व कुछ लोग बिना मास्क के लाइन में लगे तारीक के लिये
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों के साथ ही बैंक शाखाओं के बाहर और अन्य स्थानों पर भीड़ लगती है और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है।
बीते कुछ दिनों में जनपदभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा है। पुलिस प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाए। इसके लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा खुद भी सड़क पर उतरकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
वहीं, मंगलवार को शहर में कोर्ट रोड पर बैंक के बाहर की स्थिति देखकर नहीं लगा कि लोग बढ़ते संक्रमण के प्रति गंभीर हैं। इस बैंक शाखा से आधार कार्ड बनवाने का भी कार्य होता है। इस कारण सुबह से ही यहां पर भीड़ लगती है। आलम यह है कि दोपहर तक यहां लोगों की लाइन लग गई और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। कुछ लोग बगैर मास्क भी खड़े थे, जबकि जिन्होंने मास्क लगा रखा था वह भी एक दूसरे से सटकर खड़े थे और मास्क को नाक और मुंह से नीचे हटाकर बातें करने में लगे थे। उधर, दीवानी कचहरी के गेट पर बने काउंटर से लोगों को पास बनवाना पड़ता है, उस पास के जरिये ही न्यायालय परिसर में दाखिल हो सकते है। यहां पास बनवाने वालों की भी लाइन लगी मिली। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था।
कोर्ट रोड स्थित स्टेट बैंक पर बिना सोशल डिस्टेंश व कुछ लोग बिना मास्क के लाइन में लगे- फोटो : SAHARANPUR