फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद कई क्षेत्रों में गुल हुई बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश के बाद शुक्रवार शाम तक पॉश कालोनियों से लेकर अन्य कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति तीन से सात घंटे तक बाधित रही। अधिकतर जगहों पर रात एक बजे से सुबह दस बजे तक बिजली गुल रही। इसके चलते महाशिवरात्रि पर सुबह स्नान से लेकर अन्य तैयारियों में भी लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर की पॉश कालोनी आवास विकास, न्यू आवास विकास, जेवी जैन कालेज रोड, गिल कालोनी के साथ ही पठानपुरा, गोविंद नगर, भगत सिंह मार्ग, खलासी लाइन, शारदानगर, रौनक बाजार के अलावा पुराने शहर के जैन बाग, गांधी नगर, रायवाला बाजार, मंडी समिति रोड, चिलकाना रोड, गोल कोठी, अरबी मदरसा सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बाधित रही।
विद्युत निगम के नगरीय खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार और द्वितीय खंड के अभियंता अनिल अरोड़ा ने बताया कि बारिश में कई जगहों पर फाल्ट आ गए थे। मिली सूचनाओं के आधार पर उन्हें तीन से छह घंटे के अंतराल पर ठीक कर लिया गया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर लोगों को कम परेशानी रहे। इसके चलते प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि यदि आगे भी ऐसा मौसम रहता है तो बिजली आपूर्ति में कुछ बाधा आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें