फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी बारिश में बत्ती गुल, गेहूं और आम को नुकसान

विज्ञापन
बड़गांव में बारिश के चलते भरा पानी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रात सवा आठ बजे के बाद से आई तेज आंधी और बारिश के कारण शहर से देहात तक कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। कुछ जगहों जर्जर तारों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश का भी असर रहा। रामपुर मनिहारान, गंगोह, बड़गांव सहित अन्य क्षेत्रों में तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ही सड़कों पर गहरा अंधेरा छा गया। किसानों का कहना है कि आंधी और बारिश से सबसे अधिक नुकसान गेहूं और आम की फसल को होगा। कटाई तो पहले भी कई बार ऐसे मौसम के कारण प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर की पॉश कालोनी हकीकत नगर, चंद्र नगर, नवीन नगर, ओजपुरा, सर्किट हाउस रोड, दिल्ली रोड, शिवाजी नगर, आदर्श विहार, बसंत विहार, आवास विकास, न्यू आवास विकास, जेवी जैन कालेज रोड, हकीकत नगर, खलासी लाइन, शारदानगर, लेबर कालोनी, मानकमऊ, गंगोह रोड, नेहरू मार्केट, अंसारी बाजार और पुल खुमरान क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। तेज आंधी को देखते हुए कुछ जगहों पर निगम की ओर से तो कुछ जगहों पर फॉल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। इससे सड़कों से लेकर कालोनियों तक अंधेरा छा गया। हॉट स्पॉट एरिया में इसके कारण अधिक परेशानी रही। बड़गांव के किसान देशपाल, अहमदपुर के नाथीराम, कुशलपाल सहित अन्य ने कहा कि लॉकडाउन के कारण पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहे किसानों को अब मौसम परेशान कर रहा है। अब गेहूं और आम को सबसे अधिक नुकसान होगा।

कोर्ट रोड पर आंधी के दौरान गुजरते वाहन।- फोटो : SAHARANPUR

नानौता में आंधी के बाद होती झमाझम बरसात- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें