फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हल्के बादलों से धुंधली हुई धूप, 23 डिग्री रहा तापमान

Sun, 24 Nov 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान स्थिर रहे। यानी तापमान शुक्रवार के बराबर ही रहा। दोपहर में हल्के बादलों की वजह से धूप धुंधली रही। हालांकि सुबह के समय थोड़ा कोहरा भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ठंडक महसूस की गई। धूप अपने समय पर निकल चुकी थी, लेकिन करीब आठ बजे बेहद हल्के बादल निकल आए, जिसकी वजह से चटक धूप धुंधली होती चली गई।
हांलाकि इसका मौसम पर कोई असर नहीं पड़ा। न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार को भी तापमान इतना ही था। मौसम विभाग ने 25 नवंबर तक बादलों के आने की संभावना जताई है।
मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि सर्दियां शुरू होने पर एक हमेशा से बारिश होती है। इसके बाद सर्दी बढ़ती है। दो से चार दिन में बादल आ सकते हैं, जिसके बाद मौसम बदल सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें