नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम हिमांशु नागपाल ने सरसावा परगना के गांव बुढेड़ा में सरकारी राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है, जबकि जिलाधिकारी के निर्देश पर दो अन्य दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। एसडीएम की कार्रवाई से सरकारी राशन विक्रेताओं में हड़कंप मचा है।
एसडीएम हिमांशु नागपाल ने बताया कि राशन वितरण में किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव बुढेड़ा के राशन डिपो की जांच में गड़बड़ी मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है। जबकि जिलाधिकारी के निर्देश पर सलारपुरा व लखनौती की दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा कुंडा बसी के राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि राशन वितरण की सघन मानिटरिंग की जा रही है। किसी भी अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की कार्रवाई से राशन विक्रेताओं में हड़कंप मचा है।