फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांडों से भी नहीं रहे सबक, चेकिंग में मिली खामियां

विज्ञापन
एक होटल में चेकिंग के दौरान सीएफ तेजवीर सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली और बिजनौर में हुए अग्निकांड के बाद शासन के निर्देशानुसार अग्निशमन विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में 20 जगहों पर खामियां मिली हैं, जिनको विभाग ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

लगातार हो रहे अग्निकांडों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। जिले में भी कई अग्निकांड हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सीएम योगी के निर्देशों के बाद सोमवार को सीएफओ तेजवीर सिंह और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। दमकल विभाग की टीम ने आई क्यू क्लीनिक, रेनॉल्ट शोरूम, स्काइलार्क होटल, रौनक ढाबा, सिल्वर कैसल, टाटा मोटर्स शोरूम, रॉयल रेजिडेंसी होटल, राजमहल होटल सहित अनेक जगहों पर तीन से चार मंजिली इमारतों, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, स्कूलों, बरातघरों को चेक किया। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण में करीब 20 जगहों पर खामियां मिली है। कहीं पर अग्निशमन यंत्र नहीं मिले तो कहीं पर विभाग की ओर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन होता मिला है। ज्यादातर खामियां होटल और रेस्टोरेंट में मिली है, जिनको नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके साथ सभी होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हाल, अस्पताल, स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि विभाग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें। किसी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी जगहों पर पर्याप्त रूप से अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था की जाए।

एक रेस्टोरेंट में चेकिंग के दौरान अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें