फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सतपुरा में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 19 Nov 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। गांव सतपुरा की आबादी के तेंदुआ दिखाई दिया है, जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अक्सर जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी की तरफ आ जाते हैं।
विज्ञापन

तेंदुआ रविवार रात आबादी के पास रास्ते पर खड़ा देखा गया। इसके बाद से सतपुरा के ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बनी है। किसान भी खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीण विजय सैनी, अनुज कुमार, सेवाराम, नरेश, विनोद, नरेंद्र व देशराज आदि ने बताया कि यह तेंदुआ पिछले कई दिन से आबादी के पास स्थित ट्यूबवैल तक आ रहा है। इस तेंदुए के साथ एक और तेंदुआ और कुछ शावक भी देखे गए है। कई बार वन विभाग के अधिकारियों को भी इसके बारे में सूचना दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी लव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। टीम मौके पर भेजी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें