फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लेखपाल निलंबित, राजस्व निरीक्षक की जांच के आदेश

Sun, 03 May 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। ब्लॉक सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने आमजन की शिकायतें सुनी। लापरवाही पर लेखपाल को निलंबित, जबकि राजस्व निरीक्षक की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर जट्ट निवासी किसान सतीश कुमार ने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। किसान ने बताया कि पांच जनवरी को एसडीएम कोर्ट ने उनके पक्ष में जमीन के बंटवारे (कुर्राबंदी) का आदेश दिया था और राजस्व विभाग को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए थे।
आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो ने महीनों बीत जाने के बाद भी उसे जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया। जिलाधिकारी ने मौके पर ही जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पूर्ति, विद्युत, पुलिस, समाज कल्याण, नलकूप, विकास विभाग की कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मौके पर एसएसपी अभिनंदन सिंह, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, एसडीएम सुरेंद्र कुमार और तहसीलदार प्रियंक सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें