तहसील के स्थायीकरण की मांग को वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
रामपुर मनिहारान। क्षेत्र में तहसील की स्थापना के 12 वर्ष बाद भी इसके ऑफिस का स्थायीकरण नहीं किए जाने से नाराज तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में विरोध जताया गया। इसमें सर्व सम्मति से कार्य बहिष्कार का निर्णय लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता कार्य से विरत रहे।
एसोसिएशन की बैठक बार अध्यक्ष अनिल कुमार गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें अनिल कुमार गुर्जर ने कहा कि आज तक तहसील में पुलिस क्षेत्राधिकारी की नियुक्ति व कोषागार की स्थापना नहीं हो पाई। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को नकुड़ व देवबंद तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 को तहसील के अधिवक्ता कार्य नहीं करेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने पूरे दिन काम नहीं किया। बाद में अपनी मांगों को लेकर एक पत्र एसडीएम एसएन शर्मा को सौंपा गया। इस दौरान महासचिव अक्षय पुंडीर, गुलबहार, कुलदीप, आलोक कुमार, पोपीन कुमार, ओमकुमार, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, प्रवीण कुमार, शारिक अंसारी आदि रहे।