फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगराज सैनी ने संभाला डायट उप प्राचार्य का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
योगराज सैनी ने संभाला डायट उप प्राचार्य का कार्यभार
विज्ञापन

चिलकाना। डायट पटनी में एक वर्ष से खाली पड़े उप प्राचार्य के पद पर शुक्रवार को योगराज सिंह सैनी ने कार्यभार ग्रहण किया। उनके पास एडी बेसिक का भी चार्ज होगा। डायट पर स्वागत समारोह में उनका अभिनन्दन भी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डायट पटनी का योगराज सिंह ने उप प्राचार्य के रुप में कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला को बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा की गुणवत्ता कायम रखने की होगी। अध्यापक बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य करें। नामांकन बढ़े तथा शासन की मंशा के अनुरुप शिक्षण कार्य चलता रहे। उनकी इच्छा है कि शिक्षा के क्षेत्र में सहारनपुर मंडल प्रथम स्थान पाए। एडी बेसिक ने बताया कि आज ही उन्हें जूनियर शिक्षक संघ ने अपनी मांगों के लिए ज्ञापन दिया है। उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा। पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता मूलचन्द वर्मा, प्रवक्ता देवेन्द्र सिंह, सतेन्द्र यादव, नारायण शर्मा, सौरभ कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें