फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी के आगे लेट महिलाओं ने रुकवाया निर्माण कार्य, पुलिस ने शुरु कराया

विज्ञापन
सुल्तानपुर में पार्क निर्माण का विरोध करती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत द्वारा कस्बे में बनाए जा रहे पार्क का निर्माण एक पक्ष ने भूमि को अपना बताते हुए रुकवा दिया। नगर पंचायत ने पुलिस के माध्यम से विरोध कर रहे लोगों को निर्माण स्थल से हटाया, जबकि ईओ का कहना है कि यह भूमि नगर पंचायत की है।
विज्ञापन

बुधवार शाम पैठ बाजार स्थित निर्माणाधीन पार्क की बाउंड्री वाल का निर्माण कराने के लिए नगर पंचायत ने जेसीबी के माध्यम से नींव खुदवानी शुरू की तो दूसरे पक्ष की महिलाएं विरोध करते हुए जेसीबी के आगे लेट गईं तथा नींव खोदाई का काम रुकवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों तथा महिलाओं को हटाया। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों से कहा कि वह इस भूमि का बैनामा अथवा निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिखाएं, जबकि दूसरा पक्ष कोई भी वैध कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद कार्य शुरू करा दिया गया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि नगर पंचायत बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पास कर इस जमीन पर पार्क निर्माण को हरी झंडी दी गई थी। कुछ माह पहले इस पार्क की तीन दीवारें बना दी गई थी, जबकि पार्क की एक दीवार का निर्माण विरोध कर रहे लोगों ने रुकवा दिया था। बुधवार को जब निर्माण शुरू हुआ तो कुछ महिलाओं ने विरोध किया तथा जेसीबी के आगे लेट गई। उन्होंने बताया कि यह भूमि नगर पंचायत की है, इसके लिए शासन द्वारा धनराशि भी स्वीकृत है, जबकि दूसरे पक्ष के मोहम्मद इनाम का कहना है कि यह जमीन उनकी है। वर्ष 1989 में कस्बे के एक महिला से खरीदी थी तथा इस जमीन का मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

विरोध करने वालों को समझाते अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें