फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ की करोड़ों की भूमि पर हो गया कब्जा

विज्ञापन
देहरादून रोड़ स्थित सड़क दूधली में जोहड़ की भूमि पैमाइश करते नगर निगम व राजस्व विभाग की टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून रोड पर सड़क दूधली स्थित जोहड़ की भूमि पर वर्षों से कब्जे हो रहे हैं। जोहड़ की जमीन पर लोगों ने मकान तक खड़े कर लिए हैं, बावजूद नगर निगम इससे अनभिज्ञ बना रहा। मंडलायुक्त एवी राजमौलि के निर्देश पर सोमवार को राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम जोहड़ की भूमि की पैमाइश करने पहुंची। टीम को देख अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त एवी राजमौलि को सड़क दूधली में जोहड़ की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत मिली थी। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण में प्रथम दृष्टया एक फैक्टरी स्वामी, कब्रिस्तान व अन्य लोगों द्वारा अवैध कब्जा होना पाया गया था। एसडीएम सदर ने सहायक नगरायुक्त को पत्र लिखकर जोहड़ की भूमि की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाने तथा पुन: खोदाई कराने के निर्देश दिए थे।
सोमवार को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में नगर निगम के संपत्ति विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जोहड़ की पैमाइश की। राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में खसरा नबर-440क पर 0.8880 हेक्टेयर का जोहड़ दर्ज है। उस भूमि की कीमत करोड़ों रुपये में है। टीम में नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र सैनी, लेखपाल मुकेश कुमार, अजय जैन तथा नगर निगम के लेखपाल शिवकुमार सैनी, होयाराम, महेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि तालाब की पैमाइश कराई जा रही है। तालाब की भूमि पर हुए कब्जों को जल्द हटवाकर पुराने स्वरूप में लाया जाएगा।

देहरादून रोड़ स्थित सड़क दूधली में जोहड़ की भूमि पैमाइश करते नगर निगम व राजस्व विभाग की टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें