फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 कोरोना संक्रमित मिले, एडीजे कोविड अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में सोमवार को 43 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें पांच लोग ऑफिसर कॉलोनी के हैं। एक दिन पहले संक्रमित आए एडीजे (अपर सत्र न्यायाधीश) को कोरोना के साथ बुखार होने के चलते कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10441 हो गई है। उधर, सोमवार को 36 लोग ठीक भी हुए। वर्तमान में जनपद में 292 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

सोमवार को संक्रमित आए मरीजों में ऑफिसर कॉलोनी के पांच, भांकला के तीन, हकीकतनगर, दया शुगर मिल, अंजली विहार, नलकूप कॉलोनी और चमौली के दो-दो तथा आईपीटी परिसर, पंत विहार, ढाल्ला माजरा, देहरादून, मानकमऊ, घघरौली, रादौर गंगोह, साढ़ौली कदीम, हथौली, सहारनपुर शहर, शुक्रताल, उमरीकलां, किशनपुरा, गंगोह, छजपुरा, भूतेश्वर मंदिर मार्ग, निवादा रामपुर मनिहारान, पठानपुरा, गुरुद्वारा रोड, अहमद बाग, मिशन कंपाउंड आदि जगहों का एक-एक मरीज शामिल है। उधर, एक दिन पहले रविवार को संक्रमित आए अपर सत्र न्यायाधीश कोरोना संक्रमण और बुखार के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने भी इसकी पुष्टि की है। वर्तमान में कोविड अस्पताल में 20 मरीज भर्ती हैं।
कोरोना के चलते न्यायिक कार्य प्रभावित
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष अभय सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। कोरोना के बढ़ते प्रकोप तथा अतिरिक्त जिला जज कक्ष संख्या एक के एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित आने के बाद कोरोना जांच को लेकर चर्चा की गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि छह से नौ अप्रैल तक केवल महत्वपूर्ण कार्य ही होगा। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता बिशंबर सिंह पुंडीर, ब्रह्मजीत शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, अरविंद शर्मा, राजेंद्र सिंह चौहान, महिपाल, नीरज नागवान, विजयपाल सिंह, चौधरी प्रीतम सिंह, नरेंद्र चौधरी, गजेंद्र सिंह, पवन धीमान, अनुरव पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें