फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौजरी कारोबारी के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला मटियाहल में हौजरी कारोबारी के घर से चोरों ने लाखों रुपये नकदी और सामान चोरी कर लिया। परिवार शादी में पंजाब गया हुआ था। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मटियामहल निवासी शहजाद हौजरी कारोबारी हैं। इनका परिवार 11 मार्च से मलेयरकोटला पंजाब शादी में गया हुआ था। मंगलवार की सुबह कारोबारी की मां कौसरजहां घर लौटी तो मकान के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से जेवरात, नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी वारदात हो गई। ज्वालानगर में भाजपा नेता केएल अरोड़ा के घर 40 लाख रुपये की चोरी हुई तो मटियामहल में हौजरी कारोबारी शहजाद के मकान को चोरों ने खंगाल दिया है। चोरों ने नगर कोतवाली क्षेत्र में आतंक मचा दिया है।
विज्ञापन

------- वर्जन
दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस जल्द दोनों वारदातों का खुलासा कर देगी। --- राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें