फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धान खरीद में पिछड़ा जनपद, लक्ष्य का 32.7 प्रतिशत हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। धान की सरकारी खरीद में जनपद लक्ष्य से पिछड़ गया है। जनपद में 13500 मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष 4417.396 मीट्रिक टन धान ही खरीदा जा सका है। जो लक्ष्य का 32.7 प्रतिशत है।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से सरकार धान की खरीद कराती है। सरकारी क्रय केंद्रों पर सामान्य और ग्रेड-1 श्रेणी के धान की खरीद ही होती है। जबकि बासमती धान को मंडियों में आढ़तियों और ग्राम व्यापारियों के माध्यम से बेचा जाता है। प्रदेश सरकार ने इस बार सामान्य श्रेणी धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 और ग्रेड-1 श्रेणी के धान का 2203 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है।
खरीद के लिए जनपद में 26 क्रय केंद्र खोले गए थे। जनपद में करीब 58 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती होती है। इसमें लगभग 48 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बासमती और शेष में सामान्य और ग्रेड-1 श्रेणी का धान होता है। शासन ने जनपद को 13500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया था। 31 जनवरी को धान खरीद समाप्त हो गई और जिले के 798 किसानों से 4417.396 मीट्रिक टन धान ही खरीदा जा सका है।
विज्ञापन

- वर्जन - जिले में 13500 मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष 4417.396 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है। मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक भाव रहने से सरकारी क्रय केंद्रों पर कम आवक रही। दूसरे जिले में सामान्य और ग्रेड-1 धान का रकबा भी कम है। - आरपी पटेल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन

- एक नजर में जिले में धान खरीद (मीट्रिक टन में)
एजेंसी क्रय केंद्र लक्ष्य खरीद
खाद्य विभाग 10 5000 2195.703
पीसीएफ 14 7500 1944.253
मंडी परिषद 01 500 3.64
एफसीआई 01 500 273.80
- नोट : खाद्य विपणन विभाग के आंकड़ों के अनुसार। मात्रा मीट्रिक टन में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें