सहारनपुर। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर भगवान श्रीराम के बारे में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा अभद्र टिप्पणी की। इसके लेकर हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले को तूल पकड़ते देख प्रकरण में कोतवाली मंडी पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हिंदू संगठन से जुड़े एक युवक ने एक्स पर दो मुस्लिम राजाओं के नाम लिखकर पोस्ट की थी कि अब अयोध्या में राम आ गए है। अयोध्या मंदिर में जब 2100 किलो का घंटा बजेगा तो मुस्लिम राजा अपनी कब्र से बाहर आ जाएंगे। इस पोस्ट पर नगर के मंडी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक दूसरे समुदाय के युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद हिंदू समाज के लोगों मेंं आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की। इसके बाद लखनऊ से इस प्रकरण में रिपोर्ट तलब कर ली गई। मामले के तूल पकड़ता देख आनन फानन में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। - डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी