फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण के गुर सिखाएगा केवीके

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में खाद्य प्रसंस्करण गुर सिखाए जाएंगे। इसमें मशरूम, आम, शहद और सब्जियों को प्रोसेस करने की नवीनतम तकनीक की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र ने 75 युवा किसानों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। कृषि विज्ञान केंद्र ग्रामीण युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए केवीके में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। जल्द ही यहां की प्रयोगशाला में स्थापित करने के लिए मशीनरी भी आने वाली है। जिससे जनपद में पैदा होने वाले फलों और सब्जियों को प्रोसेस कर उनमें वैल्यू एडिशन किया जा सके। तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण के इस प्रशिक्षण में युवाओं को आम, सब्जियों और मशरूम का अचार, जैम, ड्राई पाउडर से लेकर उनकी पैकिंग और मार्केटिंग के गुर भी सिखाए जाएंगे। जिससे युवा खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्वरोजगार स्थापित कर सके। इससे जहां युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा वहीं किसानों को भी उनकी फसलों का उचित दाम मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वर्जन --
75 युुवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित
केवीके में ग्रामीण युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण के गुर सिखाए जाएंगे। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में युवाओं को फलों और सब्जियों का अचार, जैम, जैली और ड्राई पाउडर आदि बनाने की नवीनतम जानकारी दी जाएगी। पहले चरण में तीन बैच में 75 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। जल्द ही प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।-डॉ. आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन

जनपद में बागवानी (हेक्टेयर में)
फल रकबा
आम 25000
अमरूद 2600
लीची 2550
आडू 250
सब्जियों का क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)
सब्जी रकबा
आलू 520
टमाटर 200
मिच 250
गाजर 2000
करेला 2250
शलगम 500
मूली 550
फूल एवं पत्ता गोभी 5000
नोट: उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें