फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीके वैज्ञानिकों ने किचन गार्डन की महत्ता बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित पोषण जागरूकता कार्यक्रम में संतुलित भोजन और किचन गार्डन आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हमें अपने किचन गार्डन में पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां और फलों को उगाना चाहिए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केवीके परिसर में पीपल के पौधे रोपे गए और 11 पौधों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभय चौधरी ने कहा कि सभी को अपने घरों में किचन गार्डन अवश्य रखना चाहिए। जिससे हमें ताजी और शुद्ध सब्जियां मिल सके। उन्होंने संतुलित भोजन एवं स्वच्छ भोजन पर भी जोर दिया। केवीके प्रभारी डॉक्टर आईके कुशवाहा ने कहा कि संतुलित आहार से हमें सभी पोषक तत्व मिलने चाहिए। उन्होंने किचन गार्डन की महत्ता बताते हुए कहा कि इसमें हमें पूरे वर्ष जैविक और ताजी सब्जियां मिल सकती हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर प्रमोद कुमार ने दूध को भोजन में शामिल करने का सुझाव देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दूध को संपूर्ण आहार माना गया है। उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर विरेंद्रपाल गंगवार ने कहा कि हर व्यक्ति को प्रति दिन 300 ग्राम सब्जियां और 125 ग्राम फलों का सेवन करना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विरेंद्र कुमार ने गुणवत्ता युक्त सब्जियां और फल उत्पादन करने के टिप्स दिए। इफको के प्रबंधक रिषीपाल सिंह ने सब्जी बीजों के मिनी किट का वितरण किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों से गांव में महिलाओं को जागरूक करने का सुझाव दिया। सुमित कुमार, संजय कुमार, सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें