शहर में रविवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण की भव्य रथयात्रा निकाली गई। शहरवासी बैंडबाजों की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। भगवान गणेश, शिव पार्वती, श्रीकृष्ण, मां दुर्गा आदि की झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र बनी थी।
श्री सनातन धर्म हितैषी मंडल के तत्वावधान में शाम करीब चार बजे रानी बाजार स्थित मंदिर धौला कुआं से शुरू हुई रथयात्रा का उद्घाटन सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने फीता काटकर किया।
भगवान गणेश, शिव पार्वती, श्रीकृष्ण, मां दुर्गा और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शहरवासी भक्ति धुनों पर नाचते गाते चल रहे थे। बैंडबाजों की धुन सभी को दूर से ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। स्थानीय लोगों ने जगह जगह रथयात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
रथयात्रा रानी बाजार से शुरू होकर दीनानाथ बाजार, बड़तला यादगार, भगत सिंह चौक, मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, सर्राफा बाजार, हलवाई हट्टा होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंच कर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर अनिल गुप्ता, एसपी सिटी महेंद्र यादव, नगर आयुक्त डा. नीरज शुक्ला, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, जयनाथ, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, नरेश गौतम, लोधी कुमार, महेंद्र तनेजा, सुशील जैन सिल्लू, सचिन मैत्रे सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। रथ के सारथी बनने का सौभाग्य राजकुमार राजू को मिला।