फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कल तक आएगी कोवैक्सीन की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कल तक आएगी कोवैक्सीन की खेप
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में कोवैक्सीन की पहली खेप मंगलवार तक आने की संभावना है। 14 जनवरी को कोविशील्ड की 16860 डोज सहारनपुर में आई हैं, जिनके टीके अलग-अलग दिवसों में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन के वर्कर्स को लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के लिए दो तरह की वैक्सीन तैयार की गई हैं। दोनों ही वैक्सीन के टीके लगाए जाने हैं। 14 जनवरी को जनपद में कोविशील्ड वैक्सीन आई थी, जिसका टीकाकरण चल रहा है। छह दिवसों 16, 22, 28 और 29 जनवरी तथा चार और पांच फरवरी को कोविशील्ड का पहला टीका लगाया गया है, जिसके 28 दिन बाद दूसरा टीका कोवैक्सीन का लगाया जाएगा। जिन स्वास्थ्यकर्मियों को पहला टीका 16 जनवरी को लगा था, उनको दूसरा टीका संभवत: 13 फरवरी को लगेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को विभाग की टीम कोवैक्सीन लेने के लिए मेरठ रवाना होगी। यह टीम मंगलवार की दोपहर तक कोवैक्सीन लेकर सहारनपुर आ जाएगी। कौवक्सीन पूर्व की तरह पूरी सुरक्षा के साथ आएगी, जिसको रखने के लिए कोल्डचेन सेंटर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें