फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलसिया में यमुना नहर में नहाते हुए श्रद्धालु डूबा, पता नहीं चला

Sun, 09 Oct 2016 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट में मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रही पदयात्रियों की टोली में शामिल एक युवक कलसिया में पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूब गया। पुलिस ने गोताखोर बुलवाकर तलाश कराई, लेकिन रात तक उसका पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव सलापुरा से पदयात्रियों की टोली मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए आई थी। शनिवार की सुबह यह पदयात्री लौट रहे थे, तो उन्हें चाय पानी पीने के लिए कलसिया में पूवी यमुना नहर के किनारे पर पड़ाव डाल लिया। इस दौरान पदयात्रियों में शामिल गांव सलापुुरा निवासी दीपक और उसका भाई रजत पुत्रगण सेठपाल कुछ युवकों के साथ पूर्वी यमुना नहर में नहाने लगे। पुल के पास नहाते समय दीपक गहरे कुंड में डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने देर रात तक दीपक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें