फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन अपडेट: पश्चिमी यूपी में रेल रोको अभियान का असर, पटरियों पर बैठे किसान, तस्वीरों में जिलों का हाल

Thu, 18 Feb 2021 02:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 9
स्टेशनों पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशनों पर धरना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता आज दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को रोकेंगे। 

पश्चिमी यूपी के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गया है। वहीं सहारनपुर जनपद के टपरी जंक्शन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं और उन्होंने स्टेशन पर ही चाय व हलवा बनाना शुरू कर दिया है। उधर, मेरठ सिटी जंक्शन पर भी कार्यकर्ताओं का जत्था पहुंच चुका है। वे पटरी पर दरी डालकर बैठ गए हैं और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आगे पढ़िए पूरे पश्चिमी यूपी का अपडेट- 
विज्ञापन

2 of 9
मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला
मेरठ सिटी जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि संख्या की दृष्टि से किसान काफी कम संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 9
टपरी जंक्शन पर बड़ी संख्या में पहुंचे किसान - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नारेबाजी करते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं के जत्थे लगातार टपरी जंक्शन पर पहुंच रहे हैं। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एसपी सिटी, सीओ और थानाध्यक्ष समेत जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।

4 of 9
किसान नारेबाजी करते हुए पहुंचे रहे - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा टपरी जंक्शन पर भट्टी लगाकर चाय और हलवा भी बनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रेल रोकने के दौरान यात्रियों को हलवा और चाय का वितरण किया जाएगा। साथ ही कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के लिए यात्रियों से भी समर्थन मांगा जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि किसानों को यह आंदोलन करने और रेल रोकने की आवश्यकता क्यों पड़ी है।
विज्ञापन

5 of 9
स्टेशन पर चाय और हलवा बनाते किसान - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भाकियू कार्यकर्ता टपरी जंक्शन पर अभी ट्रेन आने का इंतजार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने प्लेटफार्म पर धरने के दौरान बारी-बारी से भाषण दिया।
विज्ञापन

6 of 9
स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रेल रोकने की रणनीति पहले ही बना ली थी। इसको देखते हुए सहारनपुर रेलवे स्टेशन, टपरी जंक्शन और देवबंद रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
टपरी जंक्शन पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भाकियू (बेदी) के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर नारेबाजी की। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। यहां पर कार्यकर्ताओं को रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंचने दिया गया। पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। वहीं सिविल पुलिस के अलावा जीआरपी, आरपीएफ और फायर ब्रिगेड की टीम को रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है। 

8 of 9
मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन पर धरना देते किसान - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत रेल चक्का जाम के आह्वान पर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और किसान पहुंचे। किसानों ने स्टेशन पर धरना शुरू कर दिया है। अभी स्टेशन पर तक कोई ट्रेन नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

9 of 9
बड़ौत रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
उधर, बागपत जनपद में भी रेलवे स्टेशन पर किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। जनपद के रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें