फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे के मुनीम ने रचा लूट का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। कस्बे के एक ईंट भट्ठे के मुनीम ने दिनदहाड़े ढाई लाख रुपये की लूट का नाटक रच दिया। उसने पहले सूचना दी कि बड़गांव देवबंद मार्ग पर बैंक से लौटते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे ढाई लाख रुपये की नगदी से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने छानबीन शुरू की तो शाम होने तक ही नाटक सामने आ गया। पुलिस ने दावा किया कि लूट का मामला फर्जी था। इस मामले में 1.88 लाख रुपये बरामद भी कर लिए गए हैं। बाकी राशि उसके साथियों के पास है।
विज्ञापन

कस्बे में सोनू ब्रिक्स फील्ड के नाम से ईंट भट्ठा है। दीपावली से पहले मजदूूरों का पैसा दिलाने के लिए भट्ठे का मुनीम रामपुर मनिहारान निवासी अशोक कुमार बृहस्पतिवार सुबह एक्सिस बैंक की देवबंद शाखा में पहुंचा था। दोपहर में मुनीम ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट होने की सूचना दी गई थी। उसने बताया था कि रास्ते में बदमाशों ने बाइक रोककर उसे गिरा दिया और बाइक पर टंगा नगदी का थैला लेकर भाग निकले। सूचना पर बड़गांव थाना पुलिस और सीओ देवबंद रजनीश कुमार उपाध्याय के बाद एसपी देहात अशोक कुमार मीणा भी पहुंचे। मुनीम से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आसपास में तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला।
एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि यह घटना संदिग्ध लग रही थी। इसलिए मुनीम से दोबारा सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने नगदी हड़पने की नीयत से यह नाटक रचा था। इसमें उसके दो अन्य साथी भी शामिल बताए गए हैं। मुनीम ने दो अन्य साथियों के साथ ही यह प्लान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें