फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दोष की हत्या समूची मानवता के विरुद्ध अपराध : मौलाना मेहंदी

Tue, 23 Dec 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। इंडिया इस्लामिक एकेडमी के संस्थापक मौलाना मेहंदी हसन ऐनी कासमी ने न्यूजीलैंड में सिख समाज के धार्मिक जुलूस का विरोध करने और बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या किए जाने की निंदा की है।
विज्ञापन

सोमवार को जारी बयान में मौलाना मेहंदी हसन ऐनी ने इन घटनाओं को कायरतापूर्ण और अमानवीय बताया और कहा कि निर्दोष की हत्या समूची मानवता के विरुद्ध अपराध है। किसी भी धार्मिक आयोजन में बाधा डालना असहिष्णुता को बढ़ावा देता है और समाज को विभाजित करता है। उन्होंने कहा कि सेवा, त्याग और सार्वभौमिक भाईचारे की परंपरा रखने वाला सिख धर्म सम्मान और सुरक्षा का पूर्ण अधिकारी है। मौलाना मेहंदी हसन ने बांग्लादेश में निर्दोष हिंदू नागरिक की निर्मम हत्या की निंदा की और इसे मानवता को झकझोर देने वाली घटना करार दिया। बांग्लादेश सरकार को चाहिए कि वे दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें