फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्दे का मरीज कोरोना पॉजिटिव, मेडिग्राम का एक हिस्सा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्दे का मरीज कोरोना पॉजिटिव, मेडिग्राम का एक हिस्सा सील
विज्ञापन

सहारनपुर/सरसावा। दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती गुर्दे के मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। चिकित्सा विभाग ने अस्पताल के एक हिस्से को 24 घंटे के लिए सील कर दिया है। साथ ही मरीज के इलाज में लगे कुछ डाक्टर और स्टाफ को क्वारंटीन किया है। सैंपलिंग भी कराई जा रही है। बृहस्पतिवार देर रात रिपोर्ट आने के बाद मरीज को राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।
पॉजिटिव मरीज मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है, जिसको सहारनपुर के पटेल नगर के पते से डायलिसिस के लिए मेडिग्राम में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराते समय अस्पताल को दी गई जानकारी में पता चला कि वह दिल्ली का रहने वाला है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को इसकी जानकारी दी। ऐसे में विभाग की टीम ने मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जो बृहस्पतिवार देर रात को पॉजिटिव आया। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने मरीज को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

10 जून को एक मरीज किडनी की गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में लाया गया था। भर्ती करने से पहले पता चला कि वह दिल्ली का रहने वाला है। उसकी हालत बेहद गंभीर था। जान बचने के लिए तत्काल उपचार किया जाना जरूरी था। डाक्टर और स्टाफ ने कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए उसका इलाज किया। अस्पताल, डॉक्टर और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है। अस्पताल के एक हिस्से को 24 घंटे के लिए सील किया गया है।
विज्ञापन

- डॉक्टर अजय सिंह, अस्पताल मालिक
- मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती गुर्दे के मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अस्पताल के एक हिस्से को 24 घंटे के लिए सील कर दिया है। संपर्क में आए डॉक्टरों और स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। मरीज को मेडिग्राम से राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया है।
- डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें