फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुग के जागृत देव हैं खाटू श्याम: कालेंद्रानंद

विज्ञापन
वर्धमान कॉलोनी में कथा करते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर वर्धमान कॉलोनी में चल रही श्रीमद् खाटू श्याम कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि कलयुग के साक्षात जागृत देव श्री खाटू श्याम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की महाभारत के महायुद्ध में बरबरीक ने अपना शीश का दान दिया, जिससे भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें अमरता के साथ-साथ अपनी समस्त शक्तियां देकर वरदान दिया। इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण ने अपना नाम देकर उन्हें श्री श्याम नाम से विभूषित किया। उन्होंने कहा कलयुग में श्याम बाबा साक्षात जागृत देव हैं, जो सभी का कल्याण करते हैं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति अपने जीवन को धर्म की वेदी पर बलिदान कर देता है। सृष्टि की समस्त शक्तियां उसे सर्वोच्च आधार प्रदान कर सबका प्रिय और पूजनीय बनाती है। उन्होंने कहा कि जीव को हर संभव धर्म का अनुसरण कर अपने चरित्र को सर्वोच्च धर्म की पराकाष्ठा पर सत्य आधार पर स्थापित करें। इस मौके पर पंडित योगेश तिवारी, पंडित विशाल शर्मा, पंडित अजीत शर्मा, संजय शर्मा, राहुल गुप्ता, गोपाल कश्यप, हिमांशु शर्मा, दीपा, हिमानी, करुणा, कविता, सोनिया, सुशीला, बेबी, राखी, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें