फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की दबिश से डरकर थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
चिलकाना थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने थाना क्षेत्र के चार गांवों में विभिन्न अपराधों में शामिल रहे अपराधियों के घर दबिश दी। घरों पर नहीं मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। पुलिस की चेतावनी से डरकर मंगलवार की शाम करीब 13 हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंचे और कहा कि उन्होंने अब अपराध करना छोड़ दिया है तथा भविष्य में अपने घर पर ही मिलेंगे। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीमों ने सोमवार की रात क्षेत्र के गांव दुमझेड़ा, दुमझेड़ी, सालरी, बुड्ढाखेड़ा आदि में हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश दी, लेकिन कोई भी हिस्ट्रीशीटर पुलिस को नहीं मिला। पुलिस के डर से मंगलवार की शाम विभिन्न गांवों के 13 हिस्ट्रीशीटर थाने पहुंच गए तथा पुलिस से कहा कि वह भविष्य में अपने घर ही रहेंगे। जब भी पुलिस उन्हें बुलाएगी, वह थाने आ जाएंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी को नसीहत देकर उनके घर भेज दिया गया। इन हिस्ट्रीशीटरों में कुछ उम्रदराज भी थे। उन्हें भी उनके घर भेज दिया गया तथा भविष्य में पुलिस के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के अपराध में संलिप्त लोगों को की जांच की जा रही है। अपराधियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें