फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी - महापौर

विज्ञापन
वार्ड 22 में निकाली गयी स्वच्छता रैली में शामिल मेयर संजीव वालिया - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वह सोमवार को वार्ड 22 में आयोजित स्वच्छता रैली के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छता को आदत में शामिल करने की अपील लोगों से की।
विज्ञापन

शासन की 60 दिन के 12 सूत्रीय स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से वार्ड 22 में गोशाला रोड स्थित सत्संग भवन से निकाली गई स्वच्छता रैली का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया ने किया। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन भी मौजूद रहे। महापौर कहा कि शहर के हर नागरिक को यह समझना होगा। नगरायुक्त ने कहा कि निगम ने ज्यादातर डलावघर खत्म कर किए हैं। अब शहर पहले से अधिक साफ है। रैली में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जेवी जैन इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय मातागढ़ के विद्यार्थियों के अलावा आशा, आंगनबाड़ी सहित अनेक लोग शामिल रहे। रैली के दौरान पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, पार्षद नंदकिशोर शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि नितिन सिंघल आदि मौजूद रहे।
सम्मानित होंगे नगरायुक्त
सहारनपुर। सूरत में 18 से 20 अप्रैल तक चलने वाले आइसैक एवार्ड समारोह में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय शहरी मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020 में स्मार्ट सिटी की कोविड इनोवेशन एवार्ड प्रतियोगिता में भागेदारी के लिए दिया जाएगा। ‘स्मार्ट सिटी स्मार्ट शहरीकरण’ के लिए आयोजित प्रतियोगिता में स्मार्ट सिटी सहारनपुर ने चौथे राउंड में चयनित शहरों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

एलईडी स्क्रीन का उद्घाटन
सहारनपुर। धोबीघाट स्थित तिकोना पार्क में स्मार्ट सिटी के तहत लगाई गई एलईडी स्क्रीन का नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, पार्षद नंद किशोर शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि नितिन सिंघल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शहर में कुल 11 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें