फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए कश्यप समाज ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में आरक्षण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते कश्यप एकता मंच के कार्यकर्ता लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कश्यप सहित अन्य 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर कश्यप एकता समिति एवं कश्यप एकता क्रांति मिशन से जुडे़ लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया, साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को कश्यप समाज के लोग गांधी पार्क मैदान में पंचायत की। वहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। अध्यक्षता करते हुए इलमचंद कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने यदि वर्ष 2022 से पहले कश्यप सहित अन्य 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया तो उसे हराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज आरक्षण नहीं तो वोट नहीं के सिद्धांत पर चलेगा। कश्यप एकता क्रांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कश्यप ने कहा कि 72 वर्ष पुरानी इस मांग को आज तक किसी भी सरकार ने पूरा नहीं किया है। प्रदेश अध्यक्ष सुमित कश्यप ने कहा कि अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं मिलने से हमारा समाज के लोग अखिल भारतीय सेवाओं और प्रादेशिक सेवाओं में न के बराबर हैं। अखिल भारतीय कश्यप महासंघ के जिलाध्यक्ष धनप्रकाश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने चुनाव पूर्व 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार वर्ष बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया है। कामेश कश्यप, राजपाल कश्यप, मनीष कश्यप, रोहित कश्यप, निर्मल कश्यप, नितिश कश्यप, देवेंद्र कश्यप, जय भगवान कश्यप, सोन्हे लाल कश्यप आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान रवि कश्यप, रिगन कश्यप, संदीप कश्यप, गौतम कश्यप आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट परिसर में आरक्षण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते कश्यप एकता मंच के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें