फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: करवाचौथः हल्के मंगलसूत्र और भारी वजन वाली पायल की अधिक मांग

विज्ञापन
सराफा बाजार में दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। 
विज्ञापन
फोटो समाचार-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। करवाचौथ में चार दिन शेष हैं। ऐसे में आभूषणों का बाजार गर्म है। बाजार में पायल, बिछुए और अंगूठी की मांग बढ़ गई है। हालांकि सोने के दाम बढ़ने का खरीदारी पर असर पड़ा है।
महानगर में सराफा बाजार और ज्वेलर्स की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ नजर आ रही है। इसका कारण है सुहागिनों का पसंदीदा त्योहार करवाचौथ। महिलाएं इसी को देखते हुए खरीदारी कर रही हैं। सबसे अधिक मांग आभूषणों की है। बाजार में भीड़ तो है, लेकिन इस बार सोने के आभूषण का वजन कम हो गया है। ऐसे में महिलाओं का ध्यान चांदी की ज्वेलरी पर है। इस बार बाजार में अधिक वजन वाली पायल की अच्छी मांग है। पायल के नए-नए डिजाइन और आपसी मेल वाले बिछुए काफी पसंद किए जा रहे हैं। डिजाइन भी पिछले वर्ष के मुकाबले नए हैं। सोने में जहां पत्ते वाला डिजाइन नया आया है तो पायल में लटकन और झालर वाले डिजाइन की मांग अधिक है।
विज्ञापन


- बोले कारोबारी और महिलाएं

- सराफा कारोबारी राजीव राजीव सिंघल ने बताया कि सोने के दाम अधिक होने से चांदी की खरीदारी हो रही है। इस बार पत्ते का डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही हीरे की अंगूठी भी महिलाएं बनवा रही हैं।
- सराफा कारोबारी विपिन अग्रवाल ने बताया कि करवाचौथ के चलते डबल आइटम की मांग अधिक है। पायल के साथ बिछुए भी खरीदे जा रहे हैं। ग्राहक की मांग और वजन के अनुसार भी डिजाइन तैयार कराए जा रहे हैं। भारी वजन वाली पायल की मांग अधिक है।
विज्ञापन

- गृहणी सुजाता ने बताया कि इस बार करवाचौथ पर खासी तैयारी की है। नए डिजाइन की ज्वेलरी बनवाई है। सोने के दाम अधिक होने से चांदी की पायल, बिछुए खरीदे हैं। करवाचौथ पर हर सुहागिन उत्साहित रहती ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें