फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आसान होगा रोडवेज का सफर, मिलीं 53 मिनी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। परिवहन निगम रीजन के जिन मार्गों पर रोडवेज की 52 सीटर बसें नहीं जा सकती है, उन मार्गों पर रोडवेज ने 40 सीटर मिनी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। मुख्यालय से अब तक 53 मिनी बसें मिल चुकी हैं। सात बसें जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परिवहन निगम रीजन में छह डिपो हैं। इनमें सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह है। 800 से अधिक बसों का बेड़ा है। शामली और गंगोह डिपो से अनुबंधित बसें हैं। मुख्यालय से 60 मिनी बसें मिलनी हैं, उनमें से 53 बसें मिल चुकी हैं। सहारनपुर को 16, मुजफ्फरनगर 18, खतौली 14 और छुटमलपुर में पांच बसें आ गई हैं। छुटमलपुर में पांच और मुजफ्फरनगर में दो बसें और आनी हैं। सभी डिपो ने अपने-अपने क्षेत्र के चिह्नित ग्रामीण मार्गों पर मिनी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे डग्गामार वाहनों पर भी असर पड़ेगा। साथ ही रोडवेज के राजस्व भी बढ़ेगा। ग्रामीण मार्गों पर सफर आसान होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मिनी बसें शुरू हो गई हैं। इन बसों को उन मार्गों पर चलाया गया है, जिन पर रोडवेज की बड़ी बस नहीं जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें