फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwad Yatra: मनोज और असलम साथ लाए कांवड़, मुस्लिम समाज ने ड्रोन से बरसाए फूल; दिया भाईचारे का संदेश

Mon, 10 Aug 2026 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

हरियाणा के खरखौदा निवासी दोस्त मनोज और असलम ने साथ हरिद्वार से कांवड़ लाकर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया। दोनों दोस्त एक साथ काम करते हैं और साथ रहते हैं। बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मुस्लिम समाज के लोगों ने दोनों कांवड़ियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और ड्रोन से पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
मनोज व असलम साथ लाए कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़ौत में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। हरियाणा के खरखौदा निवासी मनोज और असलम ने एक साथ हरिद्वार से कांवड़ लाई। दोनों दोस्त हैं, एक साथ काम करते हैं और साथ ही रहते हैं।

विज्ञापन


दोनों ने मिलकर हरिद्वार से गंगाजल लाने का फैसला किया। कांवड़ यात्रा के जरिए उनका उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश देना है।

बड़ौत में हुआ भव्य स्वागत
कांवड़ लेकर बड़ौत पहुंचे मनोज और असलम का दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। लोगों ने दोनों कांवड़ियों को फूल-माला पहनाई और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दोनों दोस्तों को एक साथ कांवड़ लेकर आते देखकर लोगों में भी उत्साह नजर आया।

ड्रोन से कांवड़ियों पर बरसाए फूल
स्वागत के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ड्रोन के माध्यम से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। आसमान से बरसते फूलों के बीच दोनों कांवड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान माहौल में उत्साह और भाईचारे की झलक दिखाई दी। लोगों ने कांवड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवाए और उनकी यात्रा की सफलता की कामना की।
विज्ञापन

समाज को भाईचारे का संदेश देने की कोशिश
कलाम खिदमत ट्रस्ट के अध्यक्ष शोएब अली ने कहा कि मनोज और असलम ने एक साथ कांवड़ लाकर समाज को भाईचारे का अच्छा संदेश देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में प्रेम और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।

इस मौके पर महताब अल्वी, सुहेब अली, एडवोकेट इरफान राणा, जुल्फाम कस्सार, मोहम्मद हासिम अली, मोहम्मद उजैर और डॉ. आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें