फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के स्वागत को सज गया शहर और मंदिर

Mon, 14 Aug 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर सजा मंदिर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। शहर में जन्माष्टमी को लेकर को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन


बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ र्है। लड्डू, पेड़ों, माखन और मिश्री की जमकर खरीदारी हो रही है। इसके साथ ही लड्डू गोपाल को लोग श्रद्धा भाव से अपने घर लेकर जा रहे हैं। 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर रविवार को बाजारों में रौनक रही। अभिभावकों ने बच्चों के लिए भगवान श्री कृष्ण-राधा के परिधान खरीदें।

शहर में लगने वाली झांकियों की सजावट को अंतिम रूप दिया गया। दीनानाथ बाजार, रानी बाजार, बड़तला यादगार, कोर्ट रोड, पुलिस लाइन, गोविंदनगर, किशनपुरा, खलासी लाइन, हकीकत नगर, पटेलनगर, सुभाष नगर, न्यू पटेलनगर और चकराता मार्ग पर भव्य झांकियां लगाई जाती हैं, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन


वहीं, नगर निगम द्वारा मंदिरों के बाहर चूना छिड़काव, पथ प्रकाश और पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।  शहर के प्रमुख श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री शिव शक्ति तहसील सदर मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, हरी मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री साईंधाम, श्री बालाजी धाम, श्री महेश्वरी पंचायती मंदिर मिश्रान खालापार, श्री बालाजी चोंताला मंदिर, पुलिस लाइन स्थित मंदिरों में भव्य झांकियं लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें